फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरिपुरधार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, विधानसभा उपाध्यक्ष ने की अध्यक्षता

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सोमवार को प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार स्थित विश्राम गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखे जाने वाली सभी मांगों को वह समय-समय पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के समक्ष पुरजोर ढंग से उठाएंगे और पूरा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सड़क, बिजली, पानी और दूसरी सभी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के ऐसे गांव जो सड़क सुविधा से अभी भी अछूते हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सड़क सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आगामी समय में रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की ओर से प्राप्त होने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण करना सुनिश्चित बनाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करें, क्योंकि अनावश्यक विलंब होने से कार्य की लागत में बढ़ोतरी हो जाती है और जनता का नुकसान होता है। इससे पूर्व रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार पहूंचने पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का ढ़ोल नगाड़ों और फूल मलाओं के साथ लोगों ने भव्य स्वागत किया। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के समक्ष सरकार गांव द्वार कार्यक्रम के तहत हरिपुरधार क्षेत्र की डियूड़ी- खड़ाह, टिकरी-ढकसाना, ब्योग-टटवा, बड़ोल, गत्ताधार, सांगना-स्तान, गेल-डीमाईना, भलाड-भलोना सहित आठ पंचायतों के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। विधानसभा उपाध्यक्ष ने अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया और शेष को शीघ्र निपटारे के लिए सम्बंधित विभागों को प्रेषित किया। एसडीएम संगडाह सुनील कायथ तहसीलदार संगड़ाह प्रोमिला नेगी, बीडीओ चिराग शर्मा, के अलावा लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस सदस्य यशपाल चौहान, दलीप चौहान, यूथ कांग्रेस के ओपी ठाकुर, प्रदीप सूर्या, अनिल शर्मा, अभय शर्मा, मोहर सिंह, अजय भारद्वाज, वनिता प्रधान, राधा चौहान, कांग्रेस पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें