नाहन विधानसभा क्षेत्र की विक्रम बाग पंचायत में मंडेरवा पुल का निर्माण कार्य पिछले ढाई सालों से बंद होने के कारण गुरुवार को ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।