फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: पोलिंग पार्टियों के लिए खाना बनाने की ड्यूटी लगाने का विरोध, उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र

हिमाचल प्रदेश में 26, 28 और 30 मई को होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स और मिड-डे मील वर्कर्स ने चुनावी ड्यूटी को लेकर विरोध जताया है। नाहन में यूनियन पदाधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर को मांग पत्र सौंपकर पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन तैयार करने के आदेशों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। शीला देवी, इंदिरा देवी व समेत अन्य आंगनबाड़ी व मिड-डे मील कर्मियों ने बताया कि आंगनबाड़ी और मिड-डे मील योजनाओं में अधिकतर महिलाएं कार्यरत हैं। चुनावी ड्यूटी के दौरान देर रात तक पोलिंग पार्टियों के लिए खाना बनाना उनके लिए सुरक्षित और व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर महिलाओं को रात 10:00 से 11:00 बजे तक अकेले काम करना पड़ेगा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ जाती हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन और मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि चुनावों के दौरान भोजन बनाने से संबंधित जारी आदेशों को तुरंत निरस्त किया जाए ताकि महिला कर्मचारियों को मानसिक और व्यावहारिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें