फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिला सिरमौर की 83 पंचायतों में एक भी टीबी रोगी नहीं , समीक्षा बैठक में हुआ खुलासा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में टीबी रोग को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की बुधवार को नाहन में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक की ओर से अधिकारियों से जिला में टीबी रोग को लेकर डाटा लिया गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि जिले में टीबी रोगियों की जांच को लेकर गति बढ़ाई जाए। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 83 पंचायत में कोई भी टीबी रोगी नहीं पाया गया है। ऐसे में इन पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करने को लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में और क्या बेहतर किया जा सकता है, इसको लेकर काम किया जाएगा । टीबी रोग के साथ लोगों में अन्य रोगों जैसे एचआईवी का भी उपचार साथ-साथ किया जाएगा ताकि जिला में मृत्यु दर को कम किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें