फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नौहराधार-चूड़धार सड़क पर बस का सफल ट्रायल, ओपी ठाकुर ने विधायक विनय कुमार का जताया आभार

Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Jul 2026 12:05 PM IST

नौहराधार से चूड़धार तक लगभग आठ किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस का सफल ट्रायल किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता एवं गेहल पंचायत के प्रधान ओपी ठाकुर ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार का आभार व्यक्त किया। ओपी ठाकुर ने कहा कि 18 सितंबर 2021 को विधायक प्राथमिकता के तहत इस सड़क परियोजना के लिए 8.58 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। अब सड़क निर्माण पूरा होने और बस ट्रायल सफल रहने से क्षेत्र के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि चूड़धार सिरमौर ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। सड़क बनने से श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। ओपी ठाकुर ने कहा कि सड़क संपर्क मजबूत होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें