एचपी एक बटालियन एनसीसी नाहन कर्नल चौहान के निर्देशों पर बुधवार शाम को नाहन में एनसीसी कैडेटों ने तिरंगा यात्रा निकाली। एएनओ अमित शर्मा और योजना महत्ता के नेतृत्व में शमशेर स्कूल और पीएमश्री स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने चौगान के समीप से तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर जेसीओ जयकरण समेत भारी संख्या में एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।