नाहन में गुरुवार को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राजपूत योद्धाओं के खिलाफ दिए गए बयान की निंदा कर विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी, देवभूमि क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंत्री का पुतला फूंका। देवभूमि क्षत्रिय संगठन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लवली चौहान ने कड़े शब्दों में रामजीलाल सुमन और अन्य नेताओं को चेतावनी दी कि अगर भविष्य में राजपूत योद्धाओं का अपमान किया तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। मौके पर पुलिस द्वारा सांसद का पुतला छीन लिया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद संगठन ने दूसरा पुतला लेकर जला दिया।