फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाथू राम चौहान बोले- देहरादून पांवटा फोरलेन कार्य से सैंकड़ों परिवार प्रभावित

देहरादून पांवटा साहिब कालाअंब एनएच-07 फोरलेन कार्य के प्रभावित किसान व भूमि मालिक 25 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे है। दो वर्षों बाद भी मुआवजा राशि नहीं मिलने से खफा होने पर भूपपुर में टेंट लगा कर धरना दे रहे है। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने एनएचएनआई व प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व पुतला फूंका। केदारपुर भूपपुर समेत संयुक्त संघर्ष समिति सदस्यों पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान पीपलीवाला उपेंद्र कुमार शर्मा, छोटी देवी, बलजीत सिंह, सुशील चौधरी, निर्मला देवी, सिया राम, साधु राम ने कहा कि तीन वर्ष पहले एनएच फोरलेन कार्य के दो सौ से अधिक परिवार प्रभावित है। नाममात्र मुआवजा ही मिल सका है। लंबित मुआवजा राशि को लेक र पिछले दो वर्षों से लगातार तंग किया जा रहा है। जिसमें एनएचएनआई व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित लोगों की परेशान को नही समझ पा रहे है। कई बार मुद्दे को उठाया गया। स्थानीय विधायकसे भी संघर्ष समिति सदस्य नाराज है। पिछले 25 दिनों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। समाजसेवी नाथू राम चौहान ने कहा कि भूपपुर, केदारपुर व शमशेरपुर के करीब दो सौ प्रभावित परिवारों की समस्या को गंभीरता से नही लिया जा रहा है। प्रभावित परिवारों में स्थानीय लोगों के साथ तिब्बती समुदाय के परिवार भी शामिल है। अब लोगों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। नेता लोग समर्थन का दिखावा कर रहे है। इतने समय से ग्रामीणों के मांग को पूरा करवाने में सहयोग नहीं मिल पा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी ग्रामीणों को रटा रटाया सा जबाब दे रहे है। लोग अपने रिहायशी मकान, दुकान व भूमि गंवा चुके है। कई प्रभावित परिवारों को अब तक मात्र बीस फीसदी मुआवजा मिल सका है। एनएचएनआई व स्थानीय प्रशासन समाधान निकालने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। भूमि मालिकों को उनका मुआवजा नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें