नाहन (सिरमौर)। करवा चौथ के पर्व को लेकर नाहन शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बुधवार को बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। पर्व की तैयारियों के बीच मिट्टी के करवे, कपड़ों की दुकानों, हलवाइयों और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही देखने को मिली। महिलाएं व्रत से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के साथ ही पर्व के लिए कपड़े, आभूषण और सौंदर्य प्रसाधन भी खरीद रही हैं।