जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के खिलाफ एनएसयूआई नाहन इकाई ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। नाहन इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमनदीप ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित के लिए एनएसयूआई केंद्र सरकार के साथ खड़ी है।