फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: कसोगा के लोगों ने इसी वित्तीय साल में जमीन का मुआवजा देने की उठाई मांग

मौजा थाना कसोगा के लोगों ने जलशक्ति विभाग से पूर्व में पेयजल योजना के भंडारण टैंकों के लिए अधिग्रहित की भूमि का मुआवजा इसी वित्तीय साल में देने की मांग की है। नाहन निवासी डॉ. इंद्र सिंह तोमर ने बताया कि नाहन शहर के लिए गिरि उठाऊ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की गई है। जलशक्ति विभाग ने ग्राम जयथल मौजा थाना कसोगा में पानी के भंडारण टैंकों के लिए जमीदारों से जमीन ली थी। साल 2020 में एसडीएम नाहन ने सभी हिस्सेदारों के साथ बैठक करके 31 मार्च 2021 से पहले मुआवजा देने की बात कही थी। जो अब तक नहीं मिला है। जबकि इसका पैसा विभाग के पास आ भी चुका है। इंद्र सिंह तोमर ने बताया कि यदि मार्च तक मुआवजा नहीं दिया गया तो यह पैसा लैप्स हो जाएगा और वापस सरकार के खाते में चला जाएगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की कि जमीन का मुआवजा इसी वित्तीय वर्ष में प्रदान किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें