सिरमौर जिला रेडक्रास सोसायटी सिरमौर ने शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में आपदा प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में रेडक्रास सोसायटी के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को आपदा के समय प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। शिविर में 14 से 17 साल की आयु के विद्यार्थियों को घायल की पट्टी करना सिखाया गया। विद्यार्थियों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में किस तरह से पट्टी की जाती है, उसका डेमो देकर दिखाया। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि यह एक अच्छा प्रयास है। इससे विद्यार्थियों को आपदा के समय दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में जूनियर रेडक्रास समूह का भी गठन किया जा रहा है। इससे जुडे विद्यार्थी अपने साथियों को जागरूक करने के साथ-साथ समाज को भी लाभांवित कर पाएंगे।