फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: बनकला-दो स्कूल में विद्यार्थियों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-दो स्कूल में गुरुवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद मुख्य अध्यापक मामराज चौधरी ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। तदोपरांत स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी गीतों पर सुंदर-सुंदर नृत्य पेश किया। जिसे सभी ने खूब सराहा। अंत में स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षा, खेल व दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें