फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: नाहन नगर परिषद अध्यक्ष बनीं उपमा धीमान, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप सहोत्रा का चयन

नगर परिषद नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मतदान के बाद दोनों पदों पर कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों को सात-सात मत मिले। इसके बाद नियमानुसार दो बच्चियों से पर्ची निकलवाकर विजेताओं का फैसला किया गया। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने उपमा धीमान और भाजपा ने सीमा अत्री को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से योगेश गुप्ता और भाजपा की ओर से प्रदीप सहोत्रा चुनाव मैदान में थे। मतदान में दोनों पक्षों को बराबर सात-सात वोट मिलने के बाद पर्ची से निर्णय लिया गया। कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार उपेंद्र कुमार ने बताया कि पर्ची के माध्यम से वार्ड नंबर-3 की कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड नंबर-12 के भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें