फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांच दिन से अंधेरे में डूबा हाथी की कब्र क्षेत्र, बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी दुर्घटना और चोरी की आशंका

Ankesh Dogra Updated Tue, 14 Jul 2026 12:50 PM IST

नाहन शहर के वार्ड नंबर-3 के अंतर्गत आने वाले हाथी की कब्र क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। सीजेएम निवास के समीप स्थित इस मार्ग पर अंधेरा छाने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो किसी भी समय दुर्घटना या आपराधिक घटना हो सकती है। स्थानीय निवासी वसीम सैय्यद ने बताया कि शाम ढलते ही सड़क पर पूरी तरह अंधेरा छा जाता है। खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए रात के समय आवागमन जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। साथ ही क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी से मांग की है कि खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें