फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चिड़ावाली में नई सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Ankesh Dogra Updated Tue, 14 Jul 2026 12:31 PM IST

नाहन शहर के वार्ड नंबर-12 स्थित चिड़ावाली क्षेत्र में हाल ही में तैयार की गई सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी है। सड़क की सतह टूटने के बाद बजरी पूरे मार्ग पर फैल गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ओएल चौहान के नेतृत्व में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई सड़क का इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि सड़क पर बिखरी बजरी के कारण रोजाना वाहन चालक दुर्घटना के खतरे का सामना कर रहे हैं। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान चिड़ावाली क्षेत्र में नाले की समस्या भी नगर परिषद के समक्ष उठाई। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ नाले की समस्या का भी शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें