भारतीय संस्कृति बचाने के मकसद से देश की पैदल यात्रा पर निकले हर्ष भारद्वाज गुरुवार को नाहन पहुंचे। हर्ष भारद्वाज हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का प्रण ले रखा है। इस मकसद को पूरा करने के लिए वह 836 दिन पहले पैदल यात्रा पर निकले थे, जो गुरुवार को नाहन पहुंचे। हर्ष भारद्वाज ने बताया कि वह नाहन के बाद सोलन रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि देश की संस्कृति 50 प्रतिशत नष्ट हो चुकी है, यदि इसे नहीं बचाया गया तो यह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी।