फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: बस की टाइमिंग को लेकर बस अड्डे पर भिड़े सरकारी-प्राइवेट बस चालक

Krishan Singh Updated Fri, 16 Jan 2026 03:29 PM IST

नाहन बस अड्डे पर शुक्रवार को सरकारी और प्राइवेट बस के चालक-परिचालक के बीच बसों की टाइमिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। प्राइवेट बस को सरकारी बस से 5 मिनट पहले का समय देने से नाराज सरकारी बस चालक-परिचालक ने प्राइवेट बस के आगे बस लगाकर उसका रास्ता रोक दिया। इसके बाद प्राइवेट बस चालक ने भी दूसरी बसों के जाने के रास्ते के बीच अपनी गाड़ी फंसा दी। दोनों ओर के चालक-परिचालकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इससे दूसरी बसों की टाइमिंग भी गड़बड़ा गई। अड्डा प्रभारी ने आरोप लगाया कि जानबूझकर प्राइवेट बस को नाहन से त्रिलोकपुर के लिए 11:52 का समय दिया गया है, जबकि पांच मिनट बाद सरकारी बस का समय है। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस ने आकर रास्ता खुलवाया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से उच्चाधिकारियों को शिकायत की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें