फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: नाहन में वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किए विकास कार्य

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को नाहन ब्लॉक कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा के दौरान वक्ताओं ने वीरभद्र सिंह के लंबे राजनीतिक जीवन, जनसेवा और हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत ढांचे के विकास को नई दिशा दी तथा हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। नेताओं ने कहा कि वीरभद्र सिंह का राजनीतिक जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विकास मॉडल और जनसेवा की सोच को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जनता की सेवा करने का संकल्प भी लिया। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार, पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वीरभद्र सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें हिमाचल की राजनीति का एक दूरदर्शी और जनप्रिय नेता बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें