फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 02:49 PM IST

सूचना क्रांति के जनक भारत रतन व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस भवन नाहन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता नाहन मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी ने की। जबकि विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश के लिए किए कार्यों और योगदान को याद किया। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि राजीव गंाधी भारत में सूचना क्रांति के जनक हैं। इस मौके पर पर जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान, आराधना राणा, बॉबी चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें