फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नाहन कॉलेज में रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब और जूलॉजी विभाग की ओर से आयोजित शिविर में करीब 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब नाहन और इनर व्हील क्लब नाहन के सहयोग से किया गया। शिविर के माध्यम से युवाओं को रक्तदान और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने युवाओं से मानवता की सेवा के लिए आगे आने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। शिविर में हिमाचल प्रदेश होमगार्ड सिरमौर के कमांडेंट टीआर शर्मा और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के अधिकारी संदीप जैन मुख्य अतिथि रहे। रक्तदान करने वाले युवाओं और अन्य प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कमांडेंट टीआर शर्मा और रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और मानवता से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए युवाओं को इस तरह के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के सचिव नवनीत गुप्ता, अमनदीप सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र सैनी, अश्वनी सैनी, अशोक सिकंद, प्रशांत ठाकुर, रमन चुघ, वैभव सेठ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। रेड रिबन क्लब के संयोजक एवं जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार के साथ प्रो. अभिलाषा शर्मा, प्रो. दिव्या, प्रो. ट्विंकल, डॉ. देव राज शर्मा, डॉ. विवेक नेगी, प्रो. भारती समेत महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी शिविर में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें