गुरुद्वारा श्री दशमेश साहिब अस्थान नाहन में शनिवार को आस्था स्कूल के विशेष बच्चों माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान ग्रंथी लक्ष्मण सिंह द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह के आगमन दिवस पर आयोजित जोड़ मेले के बारे में बताया गया। इस दौरान सिख नौजवान सेवक जत्था द्वारा स्कूल के विशेष बच्चों को उपहार भी भेंट किए गए। स्पेशल बच्चों को गुरुद्वारा साहिब में लंगर करवाने के बाद दुकान में आयोजित जोड़ मेले में भ्रमण करवाया गया।