फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Rehearsal: चौगान मैदान में बैंड की धुन पर कदमताल करते दिखे जवान और छात्र

जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को समारोह से पहले मैदान में परेड का भव्य पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया। पूर्वाभ्यास के दौरान सभी टुकड़ियों ने पुलिस बैंड की धुन पर शानदार मार्च पास्ट किया। जवानों और विद्यार्थियों की कदमताल से चौगान मैदान देशभक्ति के रंग में नजर आया। परेड में शामिल प्रतिभागियों ने निर्धारित गतिविधियों का अभ्यास करते हुए समारोह के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रिहर्सल के दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूली विद्यार्थियों की टुकड़ियों ने बैंड की धुन पर कदमताल की। सभी टुकड़ियों ने परेड में बेहतर तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से समारोह के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़े पहलुओं का भी जायजा लिया गया। नाहन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश के आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पूर्वाभ्यास के दौरान प्रशासन ने समारोह से जुड़े सुरक्षा और व्यवस्था के तमाम पहलुओं को भी बारीकी से देखा। अधिकारियों को समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें