फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का मोर्चा, 24 घंटे की भूख हड़ताल पर एबीवीपी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फीस में बढ़ोतरी और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नाहन इकाई के विद्यार्थियों ने 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी। विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में तत्काल कदम उठाने की मांग की। अभाविप का कहना है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि किए जाने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। संगठन के मुताबिक सामान्य, मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बढ़ी हुई फीस परेशानी बढ़ाएगी। अभाविप नाहन इकाई के मंत्री साहिल ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय की फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि विद्यार्थी हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर पहले से ही शिक्षा, आवास और अन्य जरूरी खर्चों का आर्थिक दबाव है। ऐसे में फीस बढ़ाने से उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और इसे लगातार महंगा करना छात्रहित के खिलाफ है। अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है। भूख हड़ताल के दौरान विद्यार्थियों ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग भी उठाई। अभाविप का कहना है कि विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए छात्र प्रतिनिधित्व जरूरी है। साहिल ठाकुर ने कहा कि अभाविप फीस वृद्धि के फैसले का विरोध करती है और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग पर भी कायम है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। भूख हड़ताल में अभाविप नाहन इकाई के उपाध्यक्ष रमन शर्मा समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें