फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद सुरेश कश्यप बोले- जनमत खो चुकी सरकार, सत्ता के सेमीफाइनल में चारों खाने चित्त

सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश कश्यप ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न हुए शहरी निकाय और पंचायतीराज चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सुक्खू सरकार पूरी तरह से जनमत खो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन लोकतंत्र में जनता के फैसले से कब तक बचा जा सकता था। बकरे की मां कब तक खैर मनाती, अंतत: चुनावों में जनता ने कांग्रेस को आइना दिखा दिया है। नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनावों में भाजपा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव में भी भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल कर कांग्रेस के गढ़ को ध्वस्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से सोलन नगर निगम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भाजपा की शानदार जीत ने कांग्रेस की जड़ों को हिला दिया है। जिला परिषद और बीडीसी के नतीजों में भी भाजपा ने पूरे प्रदेश में अपना दबदबा कायम रखा है। अपने संसदीय क्षेत्र की चर्चा करते हुए सुरेश कश्यप ने बताया कि शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि चाहे पंचायत समिति हो, प्रधान उपप्रधान के पद हो या वार्ड सदस्यों के चुनाव, भाजपा ने हर स्तर पर जीत का परचम लहराया है। यह जीत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कांग्रेस सरकार को घेरते हुए सांसद ने कहा कि चुनावों के दौरान दी गई झूठी गारंटियों की हकीकत अब जनता के सामने आ चुकी है। प्रदेश की जनता ने इन खोखले वादों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल था, जिसमें कांग्रेस सरकार चारों खाने चित्त हो गई है। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए सभी विजयी उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें