राजकीय कन्या उच्च पाठशाला ददाहू में गुरुवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम दौरान स्कूल के बच्चों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। वहीं मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इसमें श्वेता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और महक ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। रेणुका सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन का दर्जा दिया गया। इस दौरान मेरे स्कूल से निकले मोती.., कार्यक्रम के अंतर्गत पूजा चंदेल, करिश्मा व यशस्विनी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि व्यवसायी अरविंद सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। जबकि ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, राज कुमार शर्मा, उषा रानी व अधिवक्ता वरुण शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। अंत में मेधावी बच्चों को पुरस्कृ़त किया गया। इसमें अनन्या अग्रवाल, परीधि, निधि, आरुषि, सुहाना, दिक्षा, महेक, अरोही, श्वेता समेत 100 छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष जसवंत सिंह, एचके टिटला व रेणु शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।