फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: किसान सभा ने सरकार से स्मार्ट मीटर की नीति वापस लेने की उठाई मांग

हिमाचल किसान सभा की जिला सिरमौर कमेटी ने प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड से स्मार्ट मीटर नीति वापस लेने की मांग की है। किसान सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि इस मीटर में बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, इससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इससे बिजली बोर्ड में रोजगार भी प्रभावित होगा। किसानसभा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला प्रधान सतपाल मान की अध्यक्षता में बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता से मिला और उनको मांग पत्र दिया। इसके माध्यम से सरकार व बिजली बोर्ड से स्मार्ट नीति वापस लेने की मांग की। इससे पूर्व कार्यालय के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सतपाल मान ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य एक निजी कंपनी को दिया है। अडानी के मीटर लोगों के घरों और दुकानों में लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक बिजली मीटर की कीमत 15 हजार रुपये तक है। आने वाले समय में पहले बैठक होगी और उसमें प्रदर्शन की नई तिथि निर्धारित की जााएगी। सतपाल मान ने कहा कि मजदूर, किसान और आम आदमी विरोधी इस नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बलदेव सिंह, जगदीश पुंडीर, संतोष कपूर समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें