फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: जयराम ठाकुर बोले- आतंकियों की कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब देगा देश

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने जो कायराना हरकत की है उसका देश मुंहतोड़ जवाब देकर रहेगा। कुछ लोग कश्मीर में अमन-चैन को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को सराहां के पास बाग पशोग में बने शीहाट में पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश को इस घटना ने झकझोर कर रख दिया है। आतंकियों ने लोगों के धर्म पूछ कर हत्याएं की हैं, जिस कारण पूरे देश में रोष की लहर है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री इस घटना के बाद विदेश यात्रा छोड़कर ही वापस आ गए थे और इस दुखद स्थिति में उन्होंने एयरपोर्ट पर ही बैठक की। जबकि गृह मंत्री अमित शाह भी तुरंत जम्मू-कश्मीर चले गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें