सिरमाैर के जिला मुख्यालय नाहन में शनिवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के मकसद से एक रैली आयोजित हुई। आईटीआई नाहन के छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए नियमों की पालना करने का आह्वान किया है, ताकि लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।