फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उद्योग मंत्री ने किया हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन

सिरमौर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की खरीद व विपणन सहायता योजना के अंतर्गत नाहन चौगान में तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 का सोमवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेले में विभिन्न सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि यह व्यापार मेला राज्य का पहला ऐसा मेला है और इस प्रदर्शनी से लघु एवं मध्यम उद्योंगों को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश समृद्ध शिल्पकला, कृषि, बागवानी, हथकरघा व हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है और आज इस मेले के माध्यम से अपने उत्पादों और नवाचारों को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक असाधारण अवसर प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि नाहन अपनी रणनीतिक स्थिति और बढ़ती हुई बुनियादी ढ़ांचा के कारण इस आयोजन के लिए एक आदर्श स्थल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का एक उत्प्रेरक का काम करेगी। इससे क्षेत्रीय विकास को बढावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभा और नवाचार को प्रदर्शित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में एमएसएमइ का अत्याधिक महत्वपूर्ण योगदान है जो छोटे और मध्यम उद्योग हमारे आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और नवाचार के मूल आधार है और उनके द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन प्रदान किया है ताकि यह आयोजन हमारे स्थानीय व्यवसायों और उद्यमियों को लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव साबित हो सके। इससे पूर्व डॉ. जितेन्द्र कुमार उप सचिव ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी इस समारोह में उपस्थित रहे जिनकों डा. जितेन्द्र द्वारा शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक एके गौतम, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा, उप मंडल अधिकारी राजीव सांख्यान, तहसीलदार चेतन चौहान अनिल कुमार सौंखला, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सत्ती, सदस्य सचिव रचित शर्मा तथा हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल उपस्थित के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें