फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में आईटी पार्क बने तो नगर परिषद उपलब्ध करवाएगी जमीन

जिला सिरमौर के आईटी के क्षेत्र में रूचि रखने वाले हजारों युवाओं के लिए आशा की नई किरण जगी है। नाहन में आईटी पार्क खोले जाने की मांग अब परवान चढ़ने लगी है। नगर परिषद की सदन की बैठक में आईटी पार्क के लिए भूमि उपलब्ध करवाने को लेकर प्रस्ताव पास हुआ है। वहीं, अब इस मामले पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से भी चर्चा होगी। नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में नगर परिषद नाहन से वार्ड नंबर-2 के पार्षद विक्रम वर्मा ने बताया कि नाहन में आईटी पार्क खोले जाने को लेकर वह करीब दो-तीन सालों से केंद्रीय मंत्रालय से संपर्क में थे। इसको लेकर बकायदा पत्राचार चल रहा था। मंत्रालय की तरफ से इस दिशा में प्रस्ताव व अन्य औपचारिकताओं को लेकर बात की गई थी। इसके बाद मामले को नगर परिषद के सदन की बैठक में उठाया गया था। सदन ने भी इस प्रस्ताव को पास किया और आईटी पार्क के लिए भूमि उपलब्ध करवाने को लेकर हामी भरी है। वर्मा ने बताया कि प्रस्ताव पास हो जाने के बाद अब मामले को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिशा में अच्छी बात यह भी है कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैश्नव ने उन्हें जनवरी के पहले सप्ताह में इस बारे में बुलाया भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें