फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Politics: डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनता पर लगातार बढ़ रहा टैक्स का बोझ

हिमाचल प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दामों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार लगातार नए टैक्स लगाकर प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। उनका कहना है कि ईंधन के दाम बढ़ने से समाज के हर वर्ग पर इसका सीधा असर पड़ेगा। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश की जनता महंगाई और विभिन्न टैक्स की मार झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सत्ता में आते ही डीजल पर सात रुपये वैट बढ़ाया था। इसके बाद अलग-अलग नामों से टैक्स में बढ़ोतरी की गई और अब पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। डीजल और पेट्रोल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसका असर माल ढुलाई, कृषि, कारोबार और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता पर लगातार नए आर्थिक बोझ डालने के बजाय राहत देने की दिशा में काम करना चाहिए। बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी की जेब पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें