जिला सिरमौर के आस्था स्पेशल स्कूल के हेमचंद ने स्नोबॉडिंग में इटली में आयोजित हुई स्पेशल ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया है। इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक में परचम लहराकर नाहन पहुंचे हेमचंद का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया । इस दौरान कार्यवाहक उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने जिला सिरमौर व प्रदेश का नाम रोशन करने पर हेमचंद को बधाई देते हुए सम्मानित किया।