सिरमाैर जिले के राजपुरा के गांव ताना में भारी बारिश से तबाही हुई है। अचानक बारिश से सड़क को नुकसान हुआ है। साथ ही आईपीएच की पेयजल पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, एक छोटा मंदिर भी बह गया। नायब तहसीलदार पांवटा साहिब फरीद मोहम्मद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अचानक भारी बारिश से नुकसान हुआ है। कहा कि उन्होंने अधिकारियों के साथ माैके के पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।