फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरमौर में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

सिरमौर जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए लोगों को डेंगू से बचाव के बारे विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य खंड धगेडा की बीएमओ डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि जिला के साथ साथ नाहन शहर में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी जारी है । उन्होंने बताया कि जिला में 137 के करीब डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लोगों को डेंगू से बचने को लेकर जागरूक किया जा रहा है और बचाव कैसे करें इसको लेकर भी जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में नाहन में रविवार को डेंगू के प्रति जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और अपने घर में पानी एकत्रित न होने देने पूरी बाजू के कपड़े पहनने के बारे जानकारी दी जा रही है। उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जिला में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को जिला में डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें