उत्तराखंड के कर्णप्रयाग प्रकरण पर हरियाणा से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों सरदार हरमनप्रीत सिंह, सरदार गुरजीत सिंह व सचिव धर्म प्रचार सरदार अमरेंद्र सिंह ने पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने मामले में सभी से शांति बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही मामले के शांतिपूर्ण समाधान की बात कही।