पांवटा साहिब के प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर से बद्रीपुर, शमशेरपुर से वाई प्वाइंट होकर मंगलवार को पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में पांवटा क्षेत्र के समस्त सनातन धर्म, सामाजिक संगठन, मंदिर कमेटियों समेत हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर परिषद मैदान में भव्य संकीर्तन व विशाल भंडारा का आयोजन किया।