वीरवार दोपहर को शहर के ऐतिहासिक सुरेन्द्रा क्लब में अचानक आग लग गई। जैसे ही आसपास के लोगों ने क्लब से धुआं उठता देखा तो उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से क्लब के अंदर रखे फर्नीचर आदि सामान को नुकसान पहुंचा है।