फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कैंट स्कूल नाहन में दसवीं के विद्यार्थियों को दी विदाई पार्टी

राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन में नवमीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारभ प्रधानाचार्य सीमा वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आकर्षक और सम्मानजनक टाइटल प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भावनात्मक संदेशों और स्मृतियों के आदान-प्रदान ने वातावरण को अत्यंत भावुक बना दिया। अंत में प्रधानाचार्य सीमा वर्मा ने विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 10वीं के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें