फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन में पंजाब रेजीमेंट से जुड़े पूर्व सैनिकों और आश्रितों की सुनीं समस्याएं

Krishan Singh Updated Mon, 05 Feb 2024 03:08 PM IST

जिला उपनिदेशक सैनिक कल्याण विभाग नाहन में सोमवार को पूर्व सैनिकों और उनको आश्रितों की समस्याओं के निदान के लिए पंजाब रेजिमेंटल सेंटर से अधिकारियों की विशेष टीम पहुंची। इस टीम ने पंजाब रेजिमेंट से जुड़े पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की पेंशन और दूसरी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उसके समाधान के लिए कदम उठाने की बात कही। यह टीम रामगढ़ कैंट बिहार से आई थी। इसमें जेसीओ और एनसीओ जैसे अधिकारी शामिल रहे। जिला उप निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड दीपक धवन ने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग आर्मी, नेवी और एयरफोर्स से सेवानिवृत हुए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं को निपटाने के लिए वचनबद्ध है। सोमवार को इस जिला कार्यालय में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर से एक विशेष टीम यहां पहुंची। इस टीम ने पंजाब रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याओं को सुना। इसमें पेंशन, पारिवारिक पेंशन समेत दूसरी समस्याएं शामिल रहीं। इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें