फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मियों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन, अधिकारियों को बताई समस्या

सिरमौर जिले में बिजली बोर्ड के अधीन आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रहे सैकड़ों कर्मियों को हर महीने वेतन के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। बुधवार को कर्मियों का सब्र टूट गया। कर्मियों ने अपनी समस्या नाहन में बोर्ड के अधिशासी अभियंता के समक्ष रखी। इस दौरान उन्होंने जल्द वेतन भुगतान की मांग की है। यूनियन के नाहन अध्यक्ष विक्रम के नेतृत्व में भूपेंद्र, सुहेल, बाबू राम, मंगल, विवेक, अनिल, मनोज, सुशील, निधा, रोहिनी सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें हर महीने समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन में देरी के कारण उन्हें परिवार चलाने, बच्चों की फीस और रोजमर्रा के खर्चों में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऋण आदि की किस्तें जिनकी कटती हैं उन्हें अधिक समस्या हो रही है। समय पर वेतन जारी नहीं होने के कारण किस्त भी समय पर नहीं भरी जा सकती। ऐसे में विलंब शुल्क अलग से पड़ रहा है। उधर, बोर्ड के अधिशासी अभियंता मुकेश सिंह ने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अंधिकत अधिकारियों को समय पर बिल भेजने को लेकर मौके पर ही निर्देश जारी किए ताकि कर्मियों को समय पर वेतन जारी किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें