फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉ. इंदू शर्मा बोलीं- बदलते मौसम में डॉक्टर की सलाह के बिना न लें संक्रमण की दवाई

मौसम परिर्वन के चलते लोग जुखाम, गले में खराश और संक्रमण जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला के अस्पतालों में इन दिनों ऐसे रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आयुष विभाग इन बीमारियों से निपटने के लिए तैयार हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदू शर्मा ने यह बात वीरवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। मुख्य तौर पर गले में खराश, ज़ुखाम की शिकायत के चलते उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के संक्रमण की दवाई न लें। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। अपनी दिनचर्या में योग को शामिल हैं। सामान्य भोजन करें। चूंकि इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं। ऐसे में व्रत रखने वाले लोग शाम को हल्का खाना खाएं। शाम का खाना शाम छह बजे से पहले खाएं। खाना खाने के तीन से चार घंटे तक न सोएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें