जिला मुख्यालय नाहन में वीरवार देर शाम को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के जिला कार्यालय का लोकार्पण हुआ। वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष नासिर रावत ने चंबा मैदान मस्जिद के समीप खुले कार्यालय का लोकार्पण किया। उनके समारोह स्थल पर पहुंचने पर समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया। लोगों ने फूल मालाएं पहना कर नासिर रावत की आव भगत किया। कार्यालय के उद्घाटन के बाद मीडिया से रूबरू हुए नासिर रावत ने सरकारी योजनाओं को अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। नासिर ने कहा कि पूरे महीने यहां पर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने बताया कि वह खुद सप्ताह में एक दिन कार्यालय में मौजूद रहें। इस अवसर पर आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।