जिला मुख्यालय नाहन के प्रताप भवन में रविवार को आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्करों से जुड़ी समस्याओं मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला सिरमौर आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन की महासचिव वीना शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार आंगनवाड़ी वर्कर्स-हेल्पर को मिलने वाली सुविधाएं नहीं दे रही है। प्रदेश सरकार पोषण ट्रैक्टर को लेकर कार्य करने का दबाव बनाती है, लेकिन मोबाइल फोन उपलब्ध नहीं है। इससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद भी ग्रेजुएटी समेत पेंशन को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है।