विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रविवार को रेणुका विकास खंड की ग्राम पंचायत घाटों में 5-5 लाख रुपये से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर तथा पंचायत मीटिंग हाल का विधिवत उद्घाटन किए। इस दौरान लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास में कमी आने नहीं दी जाएगी। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला धाटों की चार दिवारी के लिए 5 लाख रुपये तथा राजकीय प्राथमिक स्कूल सनग के लिए भी 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाना-धाटों के प्रधान जागीया राम एवं अन्य लोगों ने विधानसभा उपाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इसके उपरांत विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाना में 8 लाख 30 हजार रुपए से निर्मित दो कमरों का विधिवत उदघाटन करने के उपरांत राजकीय प्राथमिक स्कूल दाना के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर एसडीएम संगडाह सुनील कायथ, एक्सईएन आइपीएच अजय वर्मा, सीडीपीओ के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न महिला मंडल भी उपस्थित थे।