फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: उप निदेशक कृषि डॉ. राजकुमार बोले-जिला सिरमौर में होगा फसलों का डिजिटल सर्वे

सिरमौर जिला में कृषि विभाग द्वारा फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके अंतर्गत फसल बुवाई की जानकारी डिजिटल तरीके से एकत्रित की जाएगी। जिला उप निदेशक कृषि डॉ. राजकुमार ने बताया कि फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण के लिए किसानों का पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसलिए जिला के सभी किसान लोक मित्र केंद्रों में जाकर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि फसलों का सर्वेक्षण सुगमता से हो सके। उन्होंने बताया कि फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण से किसानों की फसलों का वास्तविक और सटीक डाटा सरकार के पास जाएग। कृषि के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों का लाभ आसानी से किसानों तक पहुंच सकेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें