जाबल का बाग और बनोग क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नाहन में लोक निर्माण विभाग के एसई से मिला और उनसे बनोग-जाबल का बाग-कांशी वाला सड़क को ठीक करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी को इस बारे ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधमंडल ने अधिकारी को बताया कि हर बरसात में बनोग-जाबल का बाग-कांशीवाला मार्ग कीचड़ से भर जाता है। गड्ढों के कारण लोग पैदल तक चल रही पाते। उन्होंने अधिकारी से मांग की कि इस सड़क को समय रहते ठीक किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में अनिल जोशी, सुमित, हितेश छेत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।