फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू: अविनाश चौहान बोले- कारदातों के हितों में जीएसटी में बड़े बदलाव कर रही सरकार

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सौजन्य से मंगलवार को ददाहू में करदाताओं और व्यापारियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) में हुए साकारात्मक बदलाव को लेकर जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता करते हुए विभाग के सहायक आयुक्त (रेणुका वृत) अविनाश चौहान ने कहा कि वर्ष 2017 से देशभर में जीएसटी लागू होने के बाद हिमाचल सरकार ने भी करदाताओं के हितों व उनकी सुहलियतों को लेकर बड़े बदलाव किए हैं ताकि करदाताओं को मानसिक व आर्थिक तौर पर प्रताडि़त न होना पड़े और वह अपना कार्य नियम पूर्वक व सुगमता से कर सकें। इस मौके पर सहायक आयुक्त नाहन वृत दिव्य किशोर शर्मा, भूपेंद्र कश्यप, शुभम भारद्वाज, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, उपप्रधान करण जस्सल व व्यापार मंडल प्रधान राजन गोयल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें