नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाजपा मंडल धारटी, त्रिलोकपुर और कटासन के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय दीपकमल में आयोजित किया गया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सम्मेलन में विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने के टिप्स दिए। इस अवसर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, मनीष चौहान समेत 250 के करीब मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।