फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, उमड़ा आस्था का सैलाब, रानीताल, पौढ़ीवाला, कालीस्थान समेत जिले के मंदिरों में पर्व की धूम

हर-हर महादेव, बम-बम भोले, जय शिव शंकर। जैसे जयकारों के साथ बुधवार को जिला सिरमौर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व की धूम रही। भक्त भोलेनाथ के जयकारों और ओम नम: शिवाय के उच्चारण करते हुए शिवालयों में दाखिल हुए। सुबह से ही मुख्यालय नाहन सहित जिले के अन्य मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर होते-होते आस्था का सैलाब बढ़ गया। कई श्रद्घालुओं ने कतारों में खड़े होकर भोलेनाथ के दर्शन किए। भक्तों ने भोले की भक्ति में चूर होकर महाशिवरात्रि पर्व को बड़ी श्रद्घा और उल्लास के साथ मनाया। नाहन शहर के रानीताल शिव मंदिर, पौढ़ीवाला शिव मंदिर, शिव मंदिर जमटा, कालीस्थान मंदिर नाहन के साथ-साथ त्रिलोकपुर, कालाअंब, सराहां, संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़ व शिलाई आदि स्थानों पर शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। बिल्व पत्र, बेर, धतूरे के अलावा अन्य फल व मिष्ठान आदि चढ़ाए। रानीताल शिव मंदिर में युवाओं की टोली ने जमकर शिव के रंग में रंगकर मस्ती की। डीजे की धुनों पर युवा थिरकते नजर आए। वहीं, प्राचीन शिव मंदिर पौढ़ीवाला में हजारों भक्तों ने माथा टेककर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पौढ़़ीवाला मंदिर में नाहन व आसपास के इलाकों के अलावा हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कालाअंब के प्राचीन शिव मंदिर व त्रिलोकपुर शिवालय में भी पूरा दिन शिव भक्तों का हुजूम उमड़ता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें